बाराबंकी, अप्रैल 21 -- रामनगर। क्षेत्र के पिपरी महार गांव में लंबे समय से बदहाल और उखड़ी पड़ी करीब 1200 मीटर सड़क अब बनकर तैयार हो गई है। सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और अब आवागमन पहले की तुलना में काफी सुगम हो गया है। गांव की यह मुख्य सड़क पहले गड्ढों और धूल से भरी रहती थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांव में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...