खगडि़या, मार्च 9 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग के तीन सड़क के निर्माण कार्यों का रविवार को विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने शिलान्यास किया। विधायक ने अग्रहण में 1212 मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया। वहीं अग्रहण से कल्याणपुर तक 2725 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। जबकि तेगाछी में बीएन तटबंध से तेगाछी गांव तक 2253 मीटर लंबी नई सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने कहा कि इन इलाकों में आजादी के बाद पहली बार इन स्थानों पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। मौके पर मध्य बौरने पंचायत के मुखिया शशिभूषण कुमार, विभागीय अभियंता राजीव, जदयू नेता नूतन सिंह पटेल, विधायक प्रतिनिधि बुलुन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.