मिर्जापुर, फरवरी 16 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही गाँव के सामने रविवार को बाइक की टक्कर से पैदल सड़क पार कर रहा बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। बिरोही गाँव निवासी 60 वर्षीय भोलेनाथ तिवारी गैपुरा से आकर अपने गाँव के सामने आटो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...