अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल के पास सोमवार को सड़क पार कर रहे युवक की टेंपो की चपेट में आकर मौत हो गई। वह घर से बाजार जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सारसौल पथवारी वाली गली निवासी लोकेश (32) पुत्र मलखान सिंह निजी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार सोमवार को वह घर से पैदल-पैदल बाजार जा रहा था। रास्ते में सड़क पार करते समय टेंपो ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन जीटी रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान लोकेश ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.