सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत
सहारनपुर, मार्च 23 -- देवबंद गांव सांखन के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक शव मोर्चरी भेजा जा रहा है।रविवार शाम स्टेट हाइवे स्थित सांखन गांव के पास सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में अज्ञात युवक की मौत हुई। पुलिस ने शव को देवबंद स्थित सीएचसी भेज वहां से उसका पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.