अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद। अतरौली थाना क्षेत्र के नरौना के पास रविवार की शाम सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बरला थाना क्षेत्र के गांव भवीगढ़ निवासी चरन सिंह (60) पुत्र ख्यालीराम किसान था। परिवार में तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार रविवार को वह अलीगढ़ से टेंपो में गांव लौट रहे थे। नरौना के पास टेंपो से उतरकर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन सीएचसी फिर निजी अस्पताल लेकर पहंुचे,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.