कौशाम्बी, फरवरी 17 -- सैनी कोतवाली अंतर्गत मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एसएवी इंटर कालेज के पास सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सैनी के सुभाष नगर निवासी 75 वर्षीय राम नरेश द्विवेदी मंगलवार अपरान्ह सड़क पार कर घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि वह अपने घर के सामने खाली पड़ी भूमि पर किसी काम से गए थे। वापस आते समय सड़क पार करते वक्त सिराथू की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया। घटना के बाद चीख पुकार सुन आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सैनी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी सिराथू भेजा। दूसरी ओर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्...