सड़क पार कर रही युवती बाइक से टकराई, दंपति समेत तीन लोग घायल
चित्रकूट, अगस्त 9 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी से सटे नई दुनिया के पास राजापुर मुख्य मार्ग में सड़क पार रही युवती बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपति समेत युवती गंभीर रुप से घायल हो गए। दंपति को जिला अस्पताल व युवती को प्राइवेट क्लीनिक में दाखिल कराया गया है। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के रगौली निवासी 30 वर्षीय राममूरत शनिवार की देर शाम अपनी पत्नी 25 वर्षीया शशिप्रभा के साथ पहाड़ी की तरफ से कर्वी आ रहे थे। नई दुनिया के पास पहुंचने पर कई महिलाएं एक साथ सड़क पार कर रही थी। राममूरत ने महिलाओं के समूह को देखा तो बाइक की रफ्तार धीमी की। अन्य महिलाएं सड़क पार कर गई, लेकिन नई दुनिया निवासी नेहा देवी सड़क पार करने के बजाय पलटकर गांव की तरफ दौड़ पड़ी। जिससे वह बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपति भी सड़क में गिर गए। दंपति व युवती को गंभीर चोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.