मिर्जापुर, मार्च 15 -- पड़री,हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे के पास शुक्रवार की शाम सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़री के सिंधोरा गांव निवासी 48 वर्षीय राधिका देवी देर शाम सड़क पार कर जालान विद्यालय की ओर से अपने घर आ रही थी। उसी समय सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें चुनार निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतका को दो पुत्र हैं। पति की मौत चार वर्ष पहले सड़क हादसे हो गई थी। घटना से परिजनों में कोहराम गया। पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.