सड़क पार कर रही बालिका को पिकअप चालक ने मारी टक्कर, मौत
कन्नौज, जून 22 -- इंदरगढ़, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव में सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने सड़क पार कर रही एक बालिका को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों ने इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ कुलवीर सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब दो घण्टे तक परिजनों ने प्रदर्शन किया, बाद में सीओ के समझाने पर परिजन मान गए। जिसके बाद जाम खुल सका। कचाटीपुर गांव निवासी रेशमा देवी पत्नी गनी की रविवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन की जानकारी पर रेशमा के बहन का पुत्र शिवा सागर अपने परिवार के साथ उनके घर आए हुए थे। उनका मकान सड़क के किनारे होने के कारण बच्चे सड़क पर ही खेल रहे थे। दोपहर 11 बजे के करीब शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.