औरैया, जून 28 -- औरैया। राजस्थान मजदूरी करने जा रहे एक युवक खानपुर चौराहे के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस घायल युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव पुरवा गोविंद, हरचंदपुर निवासी 39 वर्षीय बहादुर पुत्र रामचंद्र शनिवार को राजस्थान मजदूरी करने जा रहा था। शनिवार देर शाम औरैया शहर के खानपुर चौराहे के पास वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली स्थित मोर्...