मधुबनी, जून 5 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। मिल्लत चौक-कोरियानी सड़क पर एक युवक का शव शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में पाया गया है। मृतक की पहचान पतौना थाना क्षेत्र के पतौना गांव के जुगलसहनी के 40 वर्षीय पुत्र राजकुमार सहनी के रूप में की गयी है। मृतक शर्ट व जींस पहने हुए हैं। शव पाये जाने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की मां मौके पर पहुंची। शव को देखते ही वह शव से लिपट कर चित्कार मारकर रोने लगी। वृद्ध मां बार-बार बेहोश हो रही थी। स्थानीय लोग पानी का छींटा देकर उसे होश में ला रहे थे। सूचना मिलने पर बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौके पर पहुंचर मामले की जांच की। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया । जानकारी के मुताबिक मृतक एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। पुलिस के अन...