जमुई, मार्च 6 -- झाझा,निज संवाददाता शराब व शराबियों के खिलाफ अभियान के क्रम में पुलिस ने बीते सोमवार की रात झाझा नगर के नवाब रोड में एक मुकाम पर शराब की बोतलों के साथ बैठकी लगाई हुई जमात में शामिल चार लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस क्रम में झाझा थाना के एसआई अनिरूद्ध कुमार द्वारा थाना में दिए आवेदन के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि नवाब रोड स्थित मुख्य सड़क पर कुछ लोग शराब का सेवन कर हल्ला कर रहे हैं। सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस वाहन देखते ही सब फरार होने लगे जिस पर खदेड़े जाने पर उनमें से चार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बताया धराए लोगों में बिरेंदर कुमार, सम्राट उर्फ सुनील कुमार,अजय चौधरी एवं मुकेश उर्फ रौशन कुमार नामक युवक शामिल थे। वहीं दो अंग्रेजी शराब की बोतलें भी रखी थीं। बताया कि पूछने पर उनलोगों ने बताया कि शराब पुरानी बाजार के...