हापुड़, जुलाई 16 -- जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रज्जाकपुर में लावारिस सड़क किनारे पड़ी मिली मासूम बच्ची के स्वास्थ्य में अब सुधार है। जिला अस्पताल में बच्ची को पीलिया की पुष्टि हुई है। उक्त बच्ची का चिकित्सकों की देखरेख में बेहतर इलाज चल रहा है। बीते सोमवार को कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रज्जाकपुर में एक लावारिस बच्ची सड़क किनारे पड़ी मिली थी। पुलिस ने बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को जिला अस्पताल में बच्ची को पीलिया की पुष्टि हुई। अब बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार है। चिकित्सकों की टीम द्वारा बुधवार को बच्ची की स्वास्थ्य जांच की गई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: स्वस्थ जीवन के लिए सही खानपान एवं व्यायाम जरूरी : डॉ कुलदेव पहले से अब बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अस्पता...