लातेहार, फरवरी 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार सड़क पर बुधवार को लगाई आग एक सवारी वाहन के टायर में लग गई, गनीमत थी कि ड्राइवर की नजर टायर में लगी आग पर पड़ गई और समय रहते उसे रोक कर बुझा लिया गया, नही तो देर होने पर पूरे वाहन में आग लग सकती थी। बताया जाता है कि पंचमुखी गेट के सामने वाली सड़क पर एक दुकानदार कूड़ा- करकट को जमा कर सड़क पर आग लगा दी। उसी समय वाहन जैसे ही गुजरी उक्त आग उस वाहन के टायर में लग गई। ड्राइवर ने नजर पड़ने पर वाहन को रोका और कुछ लोगो की मदद से पानी मंगा कर आग को बुझाई। लोगों का कहना है कि कई दुकानदार हैं जो अपनी दुकान के कूड़ा को सड़क पर जमा कर उसमे रोज आग लगा देते हैं। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...