अररिया, मई 14 -- अररिया, निज संवाददाता मक्के की फसल तैयार होने के बाद अब सूखने के लिए सड़कों पर आ गई है। इसकी वजह से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन ने ऐसी घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलेवासियों से सड़क पर अनाज नहीं सुखाने की अपील की। यातायात डीएसपी फखरे आलम ने कहा कि अनाज को घर में ही सुखाएं इससे अनाज भी सुरक्षित रहेगा और आवागमन भी बाधित नहीं होगा। डीएसपी ने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ऐसे लोगों को पहले जागरूक किया जा रहा है और उनसे सड़क पर मक्का नहीं सुखाने की अपील की जा रही है। यह भी पढ़ें- सीमा सड़क पर मक्का सुखा रहे हैं किसान, राहगीर हुए परेशान लेकिन इसके बावजूद भी अगर उनके रवैये में बदलाव नहीं आया तो मजबूरन ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस बाध्य हो जाएगी।यातायात डीएसपी ने कहा कि...