ललितपुर, जून 28 -- साढूमल। विकास खण्ड महरौनी स्थित ग्राम पंचायत साढूमल में दुर्गा मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत नारकीय हो चुकी है। सड़क पर कीचड़ और गंदगी पसरी है। जगह-जगह पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को मंदिर आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बारिश से पहले नालियों की साफ सफाई सही ढंग से नहीं होने के कारण स्थितियां दयनीय हो गयी हैं। कुछ देर की बारिश से नालियां को पानी सड़कों पर उतराने लगा है। कुछ ऐसी ही हालत साढ़ूमल ग्राम पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर जाने वाले मार्ग की हो चुकी है। कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने-जाने वाले भक्तों को काफी दिक्कत हो रही है।...