बागपत, फरवरी 4 -- बड़ौत-छपरौली रोड पर हलालपुर मंदिर के पास बुधवार को गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलट गया। जिसकी चपेट में आने से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे तीन गांवों की बिजली गुल हो गई है। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, पांच घंटे तक मार्ग अवरूद्ध रहा, जिसके चलते वाहन चालक भी परेशान बने रहे। बुधवार की दोपहर गन्ने से भरा ट्रक बड़ौत-छपरौली रोड पर हलालपुर मंदिर के पास पलट गया। जिसके बाद मार्ग पूरी तरीह से अवरूद्ध हो गया। करीब पांच घंटे तक मार्ग जाम रहा। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, ट्रक की चपेट में आने से बिजली खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते रठौडा, हलालपुर व चान्दनहैडी गांव की विधुत आपूर्ति ठप हो गई है। बगैर बिजली ग्रामीण पेयजल तक के लिए जूझ रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.