बिजनौर, मार्च 20 -- बिजनौर। शहर काजी बिजनौर काजी माजिद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को ईद की नमाज ईदगाह बिजनौर में सुबह ठीक आठ बजे अदा की जाएगी। उन्होंने सभी मुस्लिम भाइयों से अपील की है कि वह समय का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय पर ईदगाह पहुंचें और नमाज अदा करें। काजी माजिद अली ने कहा कि नमाज के दौरान व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार की गाइडलाइन का पालन करने पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में सड़क पर नमाज न अदा की जाए।उन्होंने बताया कि ईदगाह में अधिक भीड़ होने की स्थिति को देखते हुए पास ही स्थित बाग में भी नमाज की व्यवस्था की गई है। यदि ईदगाह परिसर भर जाता है, तो लोग बाग में जाकर नमाज अदा करें। शहर काजी ने सभी लोगों से अपील की कि वे अनुशासन बनाए रखें, प्रशासन का सहयोग करें और शांतिपूर्ण...