हरदोई, मार्च 15 -- पिहानी, संवाददाता। मोहल्ला भाटनटोला में छिपिटोला रोड पर एक मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ बने नाले में चला गया। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। छिपिटोला निवासी संजय वैश्य ने बताया कि शनिवार की रात करीब दस बजे एक स्कूटी चालक को सड़क पर मगरमच्छ दिखाई दिया तो उसने इसकी जानकारी उन्हें दी। तब तक मगरमच्छ नाला में चला गया। संजय वैश्य व अन्य लोगों ने रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए रस्सी आदि की मदद से बड़ी मुश्किल से मगरमच्छ को पकड़ लिया। पकड़े गए मगरमच्छ को मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया गया। लोगों का कहना है कि गत वर्ष हुई तेज बारिश में छिपिटोला स्थित तालाब में मगरमच्छ आ गया था, तब से लगातार उसकी मौजूदगी बनी हुई थी। वन विभाग को भी सूचित किया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.