सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा चालक
कन्नौज, मई 20 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अहेर गांव के निकट मंगलवार की देर रात एक कार आग का गोला बन गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग आ गए। ग्रामीणों ने कार सवार को किसी प्रकार बाहर निकला। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग जलकर खाक हो गई। कोतवाली क्षेत्र के अलमापुर गांव निवासी शिववीर सिंह पुत्र राम पाल अपनी कार से किसी काम से इंदरगढ़ गए थे। वापस आते समय रास्ते में अहेर गांव के निकट अचानक उनकी कार में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास घरों में लौटे ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने कार सवार शिववीर सिंह को गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.