मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- गोरौल, हिंदुस्तान संवाददाता। गोरौल के अंधारी गाछी चौक के बीच सड़क पर महादलित महिला का दाह संस्कार किए जाने के मामले का जिला पदाधिकारी ने संज्ञान लिया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने घटनास्थल से पैदल श्मशान तक का निरीक्षण किया। उनके साथ एसपी विक्रम सिहाग, डीडीसी कुंदन कुमार, एसडीपीओ सुबोध कुमार, संजीव कुमार, उपसमाहर्ता खुशबू पटेल, बीडीओ पंकज कुमार निगम, सीओ दिव्या चंचल के साथ अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी थे। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से राय मशविरा कर इसके निपटारे का सुझाव दिया। मापी भी करा ली गई है, जिसका खुलासा नहीं किया गया है। अधिकृत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि चौक से ही श्मशान तक जाने के लिए रास्ता निकाल दिया जाएगा। इसके लिए डीडीसी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है जो इस मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.