पाकुड़, फरवरी 9 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। क्षेत्र के रानीकोला गांव से देवपुर दुर्गा मंदिर मैदान तक नवनिर्मित सड़क अब लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि परेशानी का पर्याय बन चुकी है। जिस सड़क का निर्माण आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया गया था। वहीं सड़क आज दर्जनों स्पीड ब्रेकरों के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। हर कुछ दूरी पर बने स्पीड ब्रेकर न सिर्फ समय की बर्बादी कर रहे हैं, बल्कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। आवागमन करने वाले लोग मो. नजरुल इस्लाम, सोहन किस्कू, अली हुसैन अंसारी, संतोष भंडारी, शिबू साहा, प्रकाश राय, अमजद अंसारी, हलीम व अशरफ अंसारी आदि का कहना है कि बिना किसी मानक और तकनीकी आवश्यकता के स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें होती है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.