गंगापार, जून 13 -- पकरी सेवार गांव के कोटेश्वरनाथ बाबा धाम तक सड़क पर जगह-जगह गिराई जा रही गिट्टी के ढेर से बाइक सवार श्रद्धालु टकराकर गिर रहे हैं। शाम तीन बजे के लगभग गंगा स्नान को जा रहे बिन्दी यादव पुत्र श्यामलाल व अरुण कुमार यादव चोटहिल हो गए। जानकारी पर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच खून से लथपथ बिन्दी यादव को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। इस घटना में बिन्दी यादव के सिर में गंभीर चोटे आई हैं।

बाबा कोटेश्वरनाथ धाम के निकट सड़क की स्थिति लोगों का कहना है कि पकरी सेवार के बाबा कोटेश्वर नाथ धाम के पास करोड़ों से वाटर ट्रींटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। प्लांट से विभिन्न स्थानों को जाने वाली पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़क पूरी तरह तोड़ दी गई। जिससे सड़क के बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन ग...