अल्मोड़ा, जून 11 -- रानीखेत। अंधड़ के चलते यहां कलिका-दलमोटी मोटर मार्ग पर चीड़ का विशाल पेड़ गया, जिस कारण एक घंटे तक यातायात प्रभावित हो गया, बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ का निस्तारण कर यातायात सुचारु कराया। गुरुवार की सुबह दलमोटी मोटर मार्ग पर अंधड़ के चलते पेड़ गिर गया, जिस कारण वहां यातायात प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने प्रभारी एफएसओ गणेश चंद्र के नेतृत्व में उडन कटर की सहायता से गिरे हुए पेड़ को काटकर जेसीबी की सहायात से सड़क के किनारे किया एवं यातायात को सुचारू कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...