बिहारशरीफ, मई 10 -- सड़क पर गिट्टी-बालू का ढेर, जाम से कराहते रहे लोग फोटो चेवाड़ा जाम: चेवाड़ा में सड़क पर गिट्टी-बालू रख देने से लगा जाम। चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के सदर बाजार में दुकानदारों की मनमानी और अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम लोगों को फजीहत उठानी पड़ रही है। रविवार को सदर बाजार की सड़क पर काफी मात्रा में गिट्टी और बालू का ढेर लगा देने से जाम लगा और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी मार्ग से एकरामा , छठियारा , महेशपुर सहित अन्य गांवों के लोग आते-जाते हैं। स्थानीय राकेश कुमार , गुड्डू यादव , रंजीत कुमार, मनोज कुमार आदि ने बताया कि गिट्टी-बालू बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं होने से आये दिन बाजार में जाम की स्थिति बनती रहती है। यह भी पढ़ें- शहर की सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटा, फिर सजीं दुकानें (चेवाड़ा से संजी...