सड़क पर गश खाकर गिरे वृद्ध की मौत
हमीरपुर, जून 26 -- मुस्करा। थानाक्षेत्र के बंडवा गांव में एक वृद्ध की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। गांव निवासी 70 वर्षीय पन्नालाल पासवान गांव में अकेले रहते थे। उनका पुत्र रमेश अपनी पत्नी और मां के साथ भोपाल (मप्र) में रहकर मजदूरी करता है। पन्नालाल के पास लगभग पांच बीघा कृषि भूमि है, जिसकी देखरेख वह स्वयं गांव में रहकर करते थे। बताया जाता है कि बुधवार रात पन्नालाल घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान सीसी रोड पर उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। यह भी पढ़ें- ड्यूटी को निकले वृद्ध का शव खंती में मिला घटना की जानकारी मिलने पर उनके भतीजे हरिशंकर तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सीएचसी लेकर भागे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ.बृजेंद्र राजपूत ने जांच के बाद उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.