जहानाबाद, जनवरी 29 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। उपविकास आयुक्त डॉ प्रीति द्वारा गुरुवार को हुलासगंज प्रखंड कार्यालय एवं मनरेगा कार्यालय का गहन निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही बाजार में अतिक्रमण की समस्या का जायजा लिया गया। सबसे पहले प्रखंड कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पहुंच विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वाति कुमारी से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।इसके बाद मेन सड़क से अंदर बाजार में जाने वाली सड़क में स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। लोगों की शिकायत मिलने पर सड़क के बगल में मछली विक्रेता को सड़क पर खुले में मछली बेचने पर आपत्ति जताई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया। बालिका उच्च विद्यालय के परिसर के आस पास व्याप्त गंदगी पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने सुरजपुर पंचायत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.