इटावा औरैया, मई 22 -- महेवा। महेवा क्षेत्र में बहेड़ा हाइवे पर सड़क के किनारे एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर पांच फीट अतिक्रमण किए जाने की शिकायत खरीददारों ने एसडीएम व थाना पुलिस से की है।

शिकायत का विवरण पीड़ित रंजना कुमारी, मनोज कुमार, जामवंती एवं रचना कुमारी आदि ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने पूर्व में हाकिम सिंह के खेत में प्रॉपर्टी डीलर रवि प्रकाश, राकेश कुमार आदि के माध्यम से प्लॉट लिए थे। उस समय 20 फीट गली दिखाई गई थी जो कि उन लोगों के बैनामा में भी पश्चिम की तरफ लिखी गई है पर प्लॉट बिकने के बाद नारायणी देवी एवं राकेश कुमार ने अपने हिस्से के प्लॉट को बढ़ाकर लिखवा लिया गया और वह छोड़ी गई सड़क में पांच फीट ज्यादा नींव भर रहे है जो कि उन लोगों के साथ धोखा है।

सरकारी कार्रवाई लेखपाल राहुल गोयल ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला ...