रायबरेली, मई 12 -- रायबरेली,संवाददाता। कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में योजनाओं के लिए की जा रही किसानो की भूमि अधिग्रहण व मुआवजे को लेकर एक बैठक की। बैठक में डीएम ने किसानों को दिए जाने वाले मुआवजा के साथ अन्य कार्यो की समीक्षा की। बचत भवन के सभागार में डीएम सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सड़क परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति, मुआवजा वितरण, अवरोधों तथा लंबित प्रकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी की। डीएम ने कहा कि सड़क परियोजनाओं से संबंधित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराया जाए, ताकि परियोजनाओं के निर्मा...