किशनगंज, दिसम्बर 24 -- बिशनपुर। निज संवाददाता बायसी,बहादुरगंज,दिघलबैंक स्टेट हाई वे एसएच 99 में विस्थापित/प्रभावित परिवारों को बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की पहल पर सुगम इंटरनेशन संस्थान के द्वारा कोचाधामन प्रखंड के बरबट्टा पुरानी हाट में दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र प्रसाद बहुद्देशीय प्रशिक्षण संस्थान पटना के प्रशिक्षक संजीव नयन एवं अजीत कुमार ने प्रभावित परिवारों को वाशिंग पाउडर,बाथरूम क्लीनर, फ़िनाइल, डीसवाश बनाने की विधि सीखते हुए स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक संजीव नयन ने बताया कि विस्थापित परिवारों को रोजगार के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। ताकि विस्थापित परिवार स्व रोजगार कर अपने घर परिवार का भरण पोषण सह...