शामली, मई 2 -- लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल ने लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान से शिष्टाचार मुलाकात कर शामली जनपद से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान अंकित गोयल ने बताया कि पिछले वर्ष सहारनपुर तिराहे से कैराना बाईपास तक लगभग छह किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रस्ताव विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया था। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 22.50 करोड़ रुपये है। प्रस्ताव में हॉटमिक्स सड़क निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और बीच में डिवाइडर निर्माण शामिल है। यह भी पढ़ें- औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव सभी विभागीय स्वीकृतियों के ...