भदोही, मई 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में सड़क का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। इसमें किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाए। यह निर्देश बुधवार को डीएम शैलेश कुमार ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर किए। डीएम शैलेश कुमार विभागीय अधिकारियों संग निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किए। कंसापुर मार्ग पर चल रहे डीबीएम कार्य की जांच करते हुए सड़क चौड़ाई का तकनीकी परीक्षण मशीन द्वारा कटिंग कराकर कराए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप किया जाए। सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता, सड़क की मोटाई तथा चौड़ाई का गहन परीक्षण कराया। कहा कि निर्माण कार्यो...