प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 30 -- लक्ष्मणपुर,हिन्दुस्तान संवाद। सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के घरौरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि मो.सलीम पुत्र मो.रइस ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 28 दिसंबर को ग्रामसभा की जमीन की राजस्व टीम ने पैमाइश की थी। पैमाइश के बाद प्रधान प्रतिनिधि की ओर से पक्की सड़क का निर्माण कराया जाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान गांव के राजेश कोरी पुत्र महादेव, कुलदीप कोरी पुत्र संतराम, विशाल पुत्र ऊदल गौतम, निलेश उर्फ चुन्नी पुत्र अयोध्या प्रसाद, कर्मा देवी पत्नी अयोध्या प्रसाद, गुलाब कली पत्नी राजेश, मोहिनी पुत्री अयोध्या प्रसाद, कविता व खुशी पुत्री ऊदल गौतम, किरन पुत्री संतराम, सपना पुत्री राजेश कुमार,...