मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पहली बार मोहल्ले में सड़क-नाला का निर्माण कार्य शुरू हुआ, पर सड़क की राह में बिजली के पोल की बाधा है। वार्ड 47 के रामबाग चौड़ी इलाके में विद्यापति मार्ग के पास स्थित गली का यह मामला है। इसको लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद राजकुमारी देवी ने बिजली विभाग के अभियंता को लिखित जानकारी देते हुए पोल को सड़क के किनारे शिफ्ट करने को कहा है। वहां निगम की करीब 11 लाख की योजना से सड़क व नाला निर्माण हो रहा है। पोल हटाने में हो रही देरी को लेकर लोग आक्रोशित हैं। छोटेलाल गुप्ता व अन्य लोगों ने बताया कि पूर्व में बिजली विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया गया पर अनसुना रहा। वहीं, वार्ड 47 के रिहायशी इलाकों में फिलहाल 67 कच्ची सड़क व नाले हैं। वार्ड पार्षद के मुताबिक नाले व सड़क के अभाव में हर साल बारिश के मौसम...