अररिया, जून 18 -- पलासी (ए.सं। )। पलासी प्रखंड अंतर्गत मियांपुर पंचायत के मियांपुर ईदगाह से मालद्वार तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा है, इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण में तेजी लाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनग्रामीणों की शिकायतें ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का तीन बार टेंडर हो चुका है, लेकिन थोड़े-बहुत कार्य के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। आज तक सड़क निर्माण पूर्ण नहीं हो सका, जबकि यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर संबंधित विभाग से कई बार जानकारी मांगी गई, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्पष्ट एवं संतोषजनक जवा...