शामली, मई 2 -- गांव खेड़ीकरमू स्थित नई बस्ती झांसी की रानी वाली गली में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं और घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को ग्रामीणों द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया कि गली में बनाई जा रही सड़क में पुरानी ईंटों का खंडजा बिछाया जा रहा है तथा मिट्टी भी कम मात्रा में डाली जा रही है। आरोप है कि इससे सड़क का संतुलन बिगड़ गया है और सड़क ऊंची-नीची बन रही है, जिससे बरसात के दौरान पानी भरने की आशंका बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- अनियमितता की शिकायत पर सड़क निर्माण गुणवत्ता की जांच निर्माणाधीन नाली भी सही तरीके से नहीं बनाई जा रही है तथा उसमें पर्याप्त मात्रा में मसाला नहीं लगाया जा रहा। उनका कहना है कि सड़क और नाली का निर्माण समतल त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.