अररिया, अप्रैल 21 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 04, 06 एवं 07 में ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम अंतर्गत योजना रोड नंबर 17 विनोद यादव के कामत से महेश्वर मंडल के घर तक हो रहे ढलाई सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि इससे पूर्व भी घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा काम रोका गया था इसके बावजूद भी संवेदक लगातार मनमानी कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। काम की घटिया गुणवत्ता के कारण सड़क काफी कमजोर बना रही है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: घटिया सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध, कार्य बंद कराया ग्रामीणों ने बताया कि ढलाई करने से पूर्व न तो प्लास्टिक दिया जा रहा है ना ही ठीक...