साहिबगंज, अप्रैल 2 -- सड़क निर्माण को लेकर 13 गांवों के ग्राम प्रधान के साथ सीओ ने की बैठक बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो अंचल के करमाटांड़ से जिरूल तक पथ परियोजना निर्माण के लिए 13 गांवों के ग्राम प्रधान एवं सोलह आना रैयतों के साथ प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत भवन में सीओ नागेश्वर साव ने बैठक की। सीओ ने बताया कि जिरूल से करमाटांड़ तक सड़क निर्माण का सुदृढ़ी करण एवं चौड़ीकरण कार्य होना है। सड़क निर्माण कार्य में पथरा, जेटके कुम्हारजोरी सहित 13 गांवों के रैयतों ने भूमि अधिग्रहण के लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय की ओर से निर्गत नोटिस को लेने से इंकार कर दिया है। सड़क की दिशा को लेकर आपत्ति दर्ज करने को लेकर उनके द्वारा जेटके कुम्हारजोरी पंचायत भवन में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया था। जानकारी के मुताबिक चालधोवा, चपलगोड्डा, जेटके कुम्हारजोरी, पथरा...