देवरिया, मार्च 14 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड लार के रोपन छपरा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। "रोड नहीं तो वोट नहीं" के नारे लगाते हुए ग्रामीण रामजानकी मंदिर के पास एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन 6 मार्च को पैदल मार्च के बाद शुरू हुआ था।ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क खोदकर छोड़ दिया गया है। लेकिन इसका निर्माण नहीं कराया गया। यह सड़क रोपन छपरा को रतनपुरा, परासी चकलाल, गौरा पाण्डेय बलुआ गौरी, गौरी अमेठिया, एकसरहा, चौहान टोला और सियरही सहित कई गांवों से जोड़ती है। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग पर धूल उड़ती रहती है और आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं, जिससे वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है।कई आश्वासनों क...