बक्सर, अप्रैल 9 -- पेज चार के लिए ------ जवही दियर सड़क निर्माण रुकवा की मारपीट व गाली-गलौज का लगाया आरोप विधायक पर निजी जमीन में जबरन सड़क बनवाने का लगाया आरोप ​ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के जवहीं दियर में हो रहे सड़क निर्माण को लेकर उपजे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जहां एक पक्ष ने सड़क निर्माण कार्य को बाधित कर सरकारी कार्य में बाधा डालने व गाली-गलौज का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने विधायक शम्भूनाथ यादव पर अपनी पैतृक जमीन में जबरन डरा धमका के सड़क बनवाने का आरोप लगाया है। सड़क का निर्माण कर रहे धनंजय यादव ने अपने आवेदन में कहा है कि 7 अप्रैल को दीनानाथ इंटरप्राइजेज द्वारा सड़क निर्माण ढलाई का कार्य कराया जा रहा था।...