साहिबगंज, अप्रैल 11 -- साहिबगंज। जिले के बरहेट प्रखंड के बड़ा डलवा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचे। ग्रामीणों ने समाहरणालय पहुंचकर डीसी हेमंत सती से 6 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के बड़ा डलवा गांव के ग्रामीण सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। डीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपर समाहर्ता को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। आरईओ के कार्यपालक अभियंता देवीलाल हांसदा को भी बुलाकर स्थिति की जानकारी ली । इसबीच अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने आश्वस्त किया कि जल्द ही सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...