संतकबीरनगर, अप्रैल 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर लोकनिर्माण विभाग से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से कार्य कराया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को पत्र सौंपा है।शिकायती पत्र में चौथी समेत आदि ग्रामीणों का कहना है कि सांड़ेकला के सोहरवलिया टोला से बीएमसीटी मार्ग के अंतर्गत लगभग 1100 मीटर क्षेत्र में निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जबकि ठेकेदार द्वारा इसकी लंबाई करीब 1200 मीटर बताई जा रही है। इसको लेकर गांव में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा संपर्क मार्ग की अनदेखी कर मुख्य मार्ग पर ही निर्माण कराया जा रहा है, जिससे गांव...