मधुबनी, जनवरी 2 -- हरलाखी। बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के अरघावा पंचायत के वार्ड संख्या- 2 में वर्षों से सड़क नहीं बनने से आक्रोशित ग्रामीणों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बासोपट्टी-कलुआही मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मनमोहन पुल के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय निवासी राजू मंडल, भीम मंडल एवं धुनाई मंडल ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर मुखिया, अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक किसी स्तर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के सामान के लिए बाजार आवाजाही करने एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ने जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जाम की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी...