मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली से सौ मीटर दूर रमईपट्टी मोहल्ले में सोमवार की सुबह सड़क धंसने से गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान की चहारदीवारी पर पलट गया। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। शहर के रमईपट्टी निवासी श्रीनाथ का देहात कोतवाली से सौ मीटर दूर मकान है। रात भोजन करने के बाद परिवार के लोग घर में सोए थे। सुबह लगभग चार बजे अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले। देखा तो मकान की चहारदीवारी पर ट्रक पलटा था। ट्रक पर लदा गिट्टी परिसर में बिखरा और मकान की चहारदीवारी समेत अन्य हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग भी पहुंच गए। संयोग अच्छा रहा कि ट्रक मकान में नहीं घुसा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.