देवघर, अप्रैल 27 -- सारठ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आराजोरी गांव निवासी 38 वर्षीय प्रमोद वर्मा, पिता रंजीत वर्मा की मौत शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे प्रमोद आराजोरी से मधुपुर स्थित अपने घर जा रहा था। उसी दौरान सारठ मधुपुर मुख्य सड़क एनएच114 ए पर पाथरोल व कल्होर के बीच खमरबाद गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन के धक्के से सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर गंभीर अवस्था में प्रमोद को उठाकर मधुपुर अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे के पीड़ित परिजनों से मिले विधायक, हर संभव मदद का दिया भरोसा जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच पड़ताल कर उसे मृत घोषित कर दिया। ...