समस्तीपुर, मार्च 27 -- सिंघिया। सिंघिया रोसड़ा मुख्य पथ के सालेपुर मोड़ पर गुरुवार को होमगार्ड का एक जवान बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जानकारी के अनुसार वह रोसड़ा बिजली विभाग कार्यालय ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी बीच सड़क पार कर रहे एक वृद्ध क़ो बचाने में वे दुर्घटना का शिकार हो गये। जख्मी होमगार्ड जवान को आसपास के लोगों के सहयोग से सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसके सीने की पसली के टूटने के करण उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। घायल जवान की पहचान सिंघिया गांव निवासी स्व. रामानंद सिंह के पुत्र सुधीर कुमार सिंह के रूप में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...