चतरा, दिसम्बर 16 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बड़हीविगहा नव सृजित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक दरोगी मिस्त्री सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गया के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार घायल दरोगी मिस्त्री अपनी पत्नी एवं बच्ची के साथ चतरा जा रहे थें। इसी दौरान चतरा संघरी घाटी में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक में सीधी टक्कर हो गई।जिसमें दोनों बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। इस घटना में पत्नी एवं बच्चों को भी हल्की छोटे आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...