बलिया, फरवरी 28 -- बलिया। सड़क दुर्घटना में परिवहन विभाग में संविदा पर तैनात कर्मचारी की मौत हो गयी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार पर केस दर्ज किया है। शहर के बालेश्वर घाट (शनिचरी मंदिर) निवासी 58 वर्षीय सुनिल कुमार एआरटीओ ऑफिस जीराबस्ती में संविदा पर कार्यरत थे। शुक्रवार को घर से कार्यालय पहुंचे। वहां पर किसी कार्य से जाते समय बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग को क्रास कर रहे थे। इसी बीच सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के वाराणसी रेफर कर दिया। बनारस ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के पुत्र सूरज गुप्त की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.