लातेहार, अप्रैल 5 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा-माल्हन- मैकलुस्कीगंज मार्ग पर डोड़का पुल के समीप शनिवार कि संध्या हुई सड़क दुर्घटना में बोदा गांव निवासी तस्लीम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार युवक बाइक पर सवार होकर माल्हन से चंदवा की ओर आ रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला जीएसबी मटेरियल काफी दिनों से सड़क पर बिखरा हुआ है। इसी दौरान बाइक का पहिया पत्थरों पर चढ़ जाने से संतुलन बिगड़ गया जिससे उक्त दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, विधायक प्रतिनिधि इरशाद मुन्ना, झामुमो...